न्यू ईयर मनाने विदेश पहुंचे ये सेलेब्स, कोई गया दुबई तो कोई स्विट्जरलैंड

Author: Rohit Maurya

करीना कपूर अपने परिवार संग स्विट्जरलैंड पहुंची हैं। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

करीना कपूर

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग विदेश के लिए निकले हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अर्सलान गोनी-सुजैन खान

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर बिंदास अंदाज में नजर आए। दोनों विदेश के लिए रवाना हुए।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

अरबाज खान अपनी नई पत्नी शूरा खान के साथ विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों हनीमून भी मनाएंगे।

अरबाज खान 

कृति सेनन को दुबई में एमएस धोनी की फैमिली के साथ स्पॉट किया गया और कुछ और लोग भी फोटो में दिख रहे हैं।

कृति सेनन

वरुण धवन को अब्दु रोजिक के साथ दुबई में स्पॉट किया गया। वो भी न्यू ईयर के मौके पर विदेश मे हैं।

वरुण धवन

संजय दत्त अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में न्यू ईयर मनाने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला भी थीं।

संजय दत्त