रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' ही नहीं इन फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे अजय देवगन

Author: Rohit Maurya

अजय देवगन रोहित शेट्टी के साथ सिंघम 3 या कहें कि सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वो और भी धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

सिंघम 3

मैदान फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की काफी पहले पूरी हो चुकी है, अब बस इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।

मैदान

अजय 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल की शूटिंग सिंघम अगेन खत्म हो जाने के बाद करेंगे। पिछली बार उनके साथ फिल्म में तबू और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं।

दे दे प्यार दे 2

रेड की सफलता के बाद रेड 2 भी बनाने की तैयारी है और इसे राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।

रेड 2

सन ऑफ सरदार में अजय देवगन एक्शन और कॉमेडी दोनों करते नजर आए थे और अब वो इस फिल्म का सीक्वल भी लेकर आएंगे।

सन ऑफ सरदार 2

धमाल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए इंद्र कुमार धमाल 4 भी बनाएंगे। इसके लिए अजय देवगन को इस बार भी फिल्म में रखा गया है।

धमाल 4

दृश्यम अजय देवगन की ऐसी फिल्म है जिसे देखने के लिए लोग हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। हालांकि दृश्यम 3 आने में कुछ समय लगेगा।

दृश्यम 3

रोहित शेट्टी गोलमाल 5 भी बनाने की कोशिश मे हैं लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिल पा रहे है। लेकिन जब भी वो इसे बनाएंगे इसमें अजय देवगन जरूर होंगे।

गोलमाल 5