2023 में इन टीवी स्टार्स ने तोड़ा अपना रिश्ता, कुछ ने किया कन्फर्म

Author: Afsana

2023 में TV स्टार्स की पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल मच गई है। किसी ने शादी के 11 साल बाद तलाक लिया है। तो किसी ने अपनी लव स्टोरी का कर दिया एंड।

TV एक्टर्स का ऐसा रहा ये साल

TV के जाने माने एक्टर करण मेहरा ने 2021 में एक्ट्रेस निधि सेठ संग शादी की थी। पर इनका रिश्ता सिर्फ 2 साल तक ही टिका जिसके बाद इनका रिश्ता टूट गया है।

करण मेहरा

TV की फेमस एक्ट्रेस चारु असोपा इस साल अपने पति राजीव सेन से तलाक ले चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2019 में शादी रचाई थी, हालांकि दोनों के बीच अनबन होती रहती थे जिस वजह से दोनों अलग हो गए हैं।

चारु असोपा

दीया और बाती सीरियल की फेमस एक्ट्रेस कनिका महेश्वरी भी इस साल अपने पति अंकुर घई से अलग हो चुकी हैं। कनिका का डिवोर्स शादी के 11 साल बाद हुआ है। यह अपनी 8 साल के बेटी के साथ अलग रह रही हैं।

कनिका महेश्वरी

कुमकुम भाग्य से पॉपुलर हुए एक्टर्स जीशान खान ने भी एक्ट्रेस रेहाना पंडित से इस साल अपनी लव स्टोरी को खत्म कर दिया है। कपल ने 2 साल डेट करने के बाद इस साल ब्रेकअप कर लिया।

जीशान और रेहाना का ब्रेकअप 

इंद्रनील सेन गुप्ता और बरखा शादी के 13 साल बाद दोनों ने अपने तलाक को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया है। कपल की 11 साल की बेटी अब बरखा के साथ रह रही हैं।

इंद्रनील सेन गुप्ता और बरखा