'एनिमल' से पहले रिलीज हुई इन लंबी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाया तहलका  

Author: Simran Sharma

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिज़नेस कर रही है। फिल्म का रनिंग टाइम 3 घंटे 21 मिनट है। इसके बावजूद फिल्म बंपर कमाई कर रही है। 

एनिमल 

बॉलीवुड में लंबी फिल्मों का ट्रेंड राज कपूर लेकर आए थे। 1964 में रिलीज हुई 'संगम' का रनटाइम 3 घंटे 58 मिनट था। ये पहली फिल्म थी जिसमें दो इंटरवल रखे गए थे।

संगम 

6 साल में तैयार हुई ये फिल्म राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। 4 घंटे में बनी ये फिल्म भारत की सबसे लंबी फिल्मों में से एक थी, जिसमें दो इंटरवल रखे गए थे। 

मेरा नाम जोकर 

डायरेक्टर रमेश सिप्पी की 1975 में आई आइकॉनिक फिल्म 'शोले' का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट था। 3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की थी। 

शोले 

5 अगस्त 1994 को रिलीज़ हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म की लंबाई 3 घंटे 26 मिनट थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हम आपके हैं कौन 

2001 में रिलीज़ हुई आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' 3 घंटे 44 मिनट लंबी थी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

लगान  

जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी 'LOC कारगिल' दिसंबर 2003 में रिलीज़ हुई थी। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 10 मिनट थी। ये बॉलीवुड की तीसरी सबसे लंबी फिल्म थी।

LOC कारगिल 

आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मोहब्बतें' 13 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और 90 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 36 मिनट था। 

मोहब्बतें  

2008 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 33 मिनट था। 40 करोड़ में बनी फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई की थी। 

जोधा अकबर 

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म की लंबाई 5 घंटे 21 मिनट है। ये अबतक की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है।18 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के दोनों पार्ट्स की कमाई 50 करोड़ थी। 

गैंग्स ऑफ वासेपुर