इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहना डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा, लगी कमाल

Author: Simran Sharma

मनीष के डिज़ाइन किए हुए लहंगो से सजी दुल्हनों को देखकर हैरान रह जाएंगे। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी से पहले के फंक्शन और शादी के लिए मनीष के लहंगे चुने।

मनीष के लहंगे

 प्यारी दुल्हन अनुष्का रंजन ने संगीत समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा ​​का डिज़ाइन किया रेड सीक्विन लहंगा चुना। इसमें वह बेहद हसीन लग रही थी।  

 अनुष्का रंजन

खूबसूरत दुल्हन अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहनकर महफिल लूट ली। 

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शानदार फूशिया गुलाबी लहंगे के साथ अपनी  मेहंदी समारोह में चार चांद लगा दिए थे।

आलिया भट्ट

खूबसूरत दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के दिन गोल्डन लहंगा पहना था। इस लहंगे पर शानदार कला और कढ़ाई की गई थी। 

परिणीति चोपड़ा 

 कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में पिंक कलर का पेस्टल लहंगा पहना था जिसमें असली हीरे और ज़ाम्बियन एमरल्ड लगे थे।  

कियारा आडवाणी