रणबीर कपूर की आने वाली ये 5 फिल्में शाहरुख-सलमान खान के करियर पर पड़ेंगी भारी

Author: Deepakshi Sharma

एक्टर रणबीर कपूर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म लोगों को दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

पहचान के नहीं है मोहताज

5 फिल्मों में आएंगे नजर

हाल ही में फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसमें ऱणबीर की एक्टिंग लोगों को पसंद आई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन 5 फिल्मे में एक्टर नजर आने वाले हैं।

फिल्म एनिमल को पसंद करने वाले फैंस रणबीर को फिल्म एनिमल पार्क में देखेंगे। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस पर 2026 में काम करने का निर्णय लिया है।

एनिमल पार्क

फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 और 3 में भी रणबीर काम करते दिखेंगे। इन दोनों फिल्मों की डेट की अनाउंसमेंट डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक साल पूरे होने पर दी थी। ब्रह्मास्त्र 2 और 3 साल 2026 और 2027 में आने वाली है।

ब्रह्मास्त्र 2 और 3

रणबीर कपूर फिल्म रामायण में काम करने वाले हैं। फिल्म में वो श्री राम का रोल निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को डायरेक्ट नीतेश तिवारी करेंगे।

रामायण

रणबीर कपूर इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट 2025 बताई जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी दिखाई देंगे।

लव एंड वार

फिल्म संजू हिट रही थी। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ रणबीर फिर काम करने वाले हैं। फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है। 

राजकुमार हिरानी की फिल्म