'गदर 2' से धमाल मचाने वाले सनी देओल ने रिजेक्ट की थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में 

Author: Simran Sharma

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ ने वाकई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। 

 हिटमेकर 

 ‘गदर 2’  ने सातवें दिन 23.28 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। फिल्म ‘गदर 2’  की कुल कमाई अब 284.63 करोड़ रुपये हो गई है। 

फिल्म का कलेक्शन 

बीते 3 दशकों में सनी ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। आइए देखते हैं।

दमदार करियर 

'केसरी' फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद सनी देओल थे लेकिन सनी फिल्म में कुछ बदलाव चाहते थे जिसके लिए मेकर राजी नहीं हुए। 

केसरी 

'दीवाना' में ऋषि कपूर का किरदार एक्टर सनी को ऑफर किया गया था। लेकिन कई फिल्मों में बिजी होने की वजह से उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी। 

दीवाना

'पुकार' में पहले सनी की एंट्री होने वाली थी। लेकिन निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ विवाद होने के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके।

पुकार 

फिल्म 'लज्जा' में अजय का किरदार खास सनी के लिए ही लिखा गया। बाद में फिल्म में अजय की एंट्री हो गई। इसका कारण राजकुमार संतोषी ही थे।

लज्जा

 'कोयला' के लिए पहले सनी को अप्रोच किया गया लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आने के कारण ये फिल्म शाहरुख की झोली में गिर गई।  

कोयला 

अक्षय स्टारर फिल्म 'जानवर' के लिए सनी देओल ही पहली पसंद थे। मगर एक्टर ने ये फिल्म ठुकरा दी क्योंकि वो ऐसा ही किरदार जीत में कर चुके थे।

जानवर 

सनी देओल जल्द ही फिल्म 'अपने 2' में धर्मेंद्र, बॉबी और अपने बेटे करण के साथ नजर आएंगे।

अपकमिंग प्रोजेक्ट