श्रद्धा कपूर ने अपने नाम की एक और लैंबोर्गिनी, कई लग्जरी कारों का है कलेक्शन!

Author Afsana

शक्ति कपूर की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर लाइम लाइट में छाई हुई हैं। लेकिन इस बार किसी फिल्म या शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी ब्रांड न्यू लेम्बोर्गिनी कार की वजह से छाई हैं।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

शोरूम ने न्यू लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में एक्ट्रेस संग उनकी मां को भी स्पॉट किया गया। 

शेयर की फोटोज 

श्रद्धा कपूर ने रेड कलर की लेम्बोर्गिनी कार ली है, जिसे ले कर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। इस ब्रांड न्यू कार की चमक देख इसकी कीमत का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। 

लेम्बोर्गिनी कार 

शोरूम में एक्ट्रेस व्हाइट प्रिंटेड सूट में दिख रही हैं। एक्ट्रेस अपनी न्यू रेड कलर की लेम्बोर्गिनी कार के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। बता दें कि इस कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है।

लेम्बोर्गिनी की कीमत ?

एक्ट्रेस के पास BMW 7 और Mercedes थी। अब उनकी कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी शामिल हो गई है।

 श्रद्धा कपूर के कार कलेक्शन

पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म तू झठी मैं मक्कार में दिखाई दी थीं। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। अब एक्ट्रेस अपनी हॉरर-ड्रामा फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी, जिसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे।

श्रद्धा की अगली फिल्म