स्टार्स के पीछे भागने वाले मीडिया ने जब सलमान-श्रद्धा समेत इन बॉलीवुड एक्टर्स को किया बैन!

Author: Rohit Maurya

बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिनको मीडिया ने उनके एटीट्यूड की वजह से बैन किया था। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

जब सेलेब्स हुए बैन

पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे रिटर्न आने वाली थी लेकिन उससे पहले उनकी शादी भी टूटी थी। वो फोटोग्राफर्स से लड़ते नजर आए जिससे मीडिया  ने उन्हें भाव देना बंद कर दिया था।

पुलकित सम्राट

साल 2014 में सलमान खान की सिक्योरिटी ने पैपराजी के साथ बुरा बर्ताव किया था और सलमान भी एटीट्यूड में थे। इसलिए तमाम मीडिया ने उनकी फिल्म किक के प्रमोशनल इवेंट पर उन्हें भाव नहीं दिया था।

सलमान खान

श्रद्धा कपूर पर भी एक वक्त पर स्टारडम चढ़ गया था। उन्होंने मीडिया को दो-दो घंटों तक इंतजार कराया था। मीडिया का पारा गर्म हो गया था लेकिन तब शक्ति कपूर उनके बचाव में आए थे।

श्रद्धा कपूर

साल 2010 में एक जूते की एड के प्रमोशन के दौरान सैफ-करीना ने मीडिया को खूब इंतजार कराया था और जब वो दोनों आए तो मीडिया उठकर चल दिया था।

सैफ-करीना

अमिताभ बच्चन के बारे में एक ये अफवाह फैल गई थी कि इमरजेंसी में प्रेस को बैन करने का आइडिया बिग बी का था। तब मीडिया ने उनके इंटरव्यू और फोटोज छापने से इनकार कर दिया था।

अमिताभ बच्चन