साक्षी तंवर ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक किया है दमदार अभिनय, जानिये उनका सफर  

टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्री साक्षी तंवर ने हाल ही में अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 

साक्षी तंवर ने दूरदर्शन के शो 'अलबेला सुर मेला' से 1988 में अपने करियर की शुरुआत की। 

एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में पार्वती का रोल अदा कर साक्षी तंवर ने घर - घर में पहचान बनाई। 

साक्षी 2011 में 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो में नज़र आई। इसमें साक्षी ने को-स्टार राम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। 

टीवी शो में अभिनय के अलावा साक्षी कई टीवी शो होस्ट भी कर चुकी हैं। 

साक्षी ने टीवी सीरियल के अलावा बड़े पर्दे पर भी अच्छी पहचान बनाई है। 

साक्षी ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में अभिनय किया। यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। 

इसके अलावा साक्षी सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' और 'सम्राट पृथ्वीराज' में भी नज़र आ चुकी हैं।