रुबीना दिलैक-प्रियंका चाहर चौधरी ने साथ में दिया पोज़, फीके लगे अंकित गुप्ता 

Author: Usha Shrivas

मुंबई में हुए इवेंट में टीवी और बिग बॉस की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेज रुबीना दिलैक, प्रियंका चाहर चौधरी एक साथ नज़र आये। दोनों अंकित गुप्ता और राजीव अदातिया के साथ पोज़ देती नज़र आई।

रुबीना-प्रियंका

रुबीना दिलैक दो बेटियों के जन्म के बाद अब वापस अपनी फिटनेस पर फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।

रुबीना दिलैक

ये तस्वीरें राजीव ने शेयर की हैं। उन्हें टीवी जगत के सितारों के साथ पोज़ देते देखा गया। यहां राजीव बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के साथ नजर आ रहे हैं। 

मुनव्वर फारुकी

इस इवेंट में जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू भी पहुंचे थे। राजीव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें दोनों को साथ देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी पसंद की जाती रही है। 

फैजू-जन्नत

राजीव ने बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां अभिषेक को ब्लैक शिमरी कोट में देखा जा सकता है।

अभिषेक कुमार

ये इवेंट सितारों से जगमग था। टीवी जगत के कई बड़े सेलेब्स जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया इस इवेंट में शामिल हुए थे। 

करीना- आलिया