धोती पहने पहुंचे रणबीर कपूर, विक्की कौशल,  अमिताभ बच्चन के ट्रेडिशनल अवतार ने किया हैरान 

Author: Deepakshi Sharma

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स अयोध्या पहुंचे। इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए विक्की कौशल, रणबीर कपूर, रोहित शेट्टी और आयुष्मान खुराना।

राम भक्ति में डूबे दिखें ये सितारे

सबसे पहले बात करते हैं एनिमल फिल्म के एक्टर रणवीर कपूर की, जोकि व्हाइट कलर के धोती-कुर्ता पहने हुए काफी कमाल के लग रहे थे। साथ ही कश्मीरी उन्होंने शॉल भी कैरी किया हुआ था।

रणबीर कपूर लगे कमाल

विक्की कौशल इस दौरान काफी हैंडसम दिखाई दिए। बड़ी-बड़ी दाढ़ी के साथ उनका पारंपरिक लुक काफी कमाल का लगा। एक्टर इस खास मौके के लिए ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आएं।

बड़ी दाढ़ी के साथ लुक लगा परफेक्ट

आयुष्मान खुराना ने अपने लुक से फैंस का दिल जीतने में किसी भी तरह  की कोई कमी नहीं रखी है। एक्टर व्हाइट कलर का कुर्ता और पजामा पहने इस दौरान दिखाई दिए।

कुर्ता-पजामा में आयुष्मान

इसके अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए आयोध्या पहुंचे। दोनों ने अपने गले में राम नाम की चुनर को पहना हुआ था। दोनों राम भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए।

राम की भक्ति में डूबे दिखें पिता-बेटा

वहीं, जैकी श्रॉफ भी इस पवन अवसर पर आयोध्या पहुंचे। एक्टर इस दौरान व्हाइट कलर का परफेक्ट व्हाइट आउटफिट पहने दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर अपने हाथ में छोटा सा पौधा लिए भी दिखाई दिए।

पौधा लेकर पहुंच जैकी श्रॉफ