राकुल प्रीत सिंह ने कॉपी किया अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा का लुक?

Author: Deepakshi Sharma

21 फरवरी के दिन रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग शादी कर ली। शादी के मौके पर वो पेस्टल कलर का लहंगा पहने हुए दिखाई दी, लेकिन इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस इस कलर का लहंगा पहन चुकी हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने पहना ऐसा लहंगा

पेस्टल कलर के लहंगे में छाई एक्ट्रेसेस

ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर का लहंगा पहनकर जीत लिए लोगों के दिल और किसका लुक लगा फीका।

सबसे पहले बात करतें हैं अनुष्का शर्मा की। उन्होंने पेस्टल कलर का खूबसूरत लहंगा हुआ था, लेकिन हल्का गुलाबी रंग उसमें मौजूद था। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया था।

अनुष्का शर्मा

आलिया भट्ट ने शादी में लहंगा नहीं पेस्टल कलर की साड़ी पहनी थी। फैंस को उनका लुक तो पसंद आया, लेकिन वो उन्हें लंहगे में देखना चाहते थे। उन्होंने हैवी ज्वेलरी को कैरी किया था।

आलिया भट्ट

अथिया शेट्टी ने पेस्टल रंग जो लहंगा पहना था उसमें वो कमाल की नजर आई थीं। लहंगे पर जरदोजी और जाली का काम हुआ था। उन्होंने पोलकी नेकलेस-इयररिंग्स, मैचिंग कड़े उस दौरान पहने थे।

अथिया शेट्टी

कियारा आडवाणी ने शादी में एम्प्रेस रोज का रंग पहना था। उनका लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने कंट्रास्ट कलर में एमरॉल्ड ज्वेलरी चुनी और उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा था।

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी लाइट कलर का लहंगा पहना था। लेकिन जितनी उम्मीद थी उस हिसाब से एक्ट्रेस का निखारा सामने नहीं आया। उन्होंने अपने लुक को बेहद ही सिंपल रखा हुआ था।

परिणीति चोपड़ा