परिणीती चोपड़ा ने शेयर की शादी से अपने चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें, भाइयों ने पूरी की थी रस्म 

Author: Usha Shrivas

परिणीती चोपड़ा ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के 1 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

चूड़ा सेरेमनी 

इन तस्वीरों में परिणीती को रस्म में पीले रंग के सूट-सलवार में पोज़ देते देखा सकता है। इस रस्म में सिर्फ चोपड़ा परिवार ही शामिल हुआ था। ये रस्म लड़के वालों के साथ नहीं की जाती इसलिए राघव तस्वीरों से गायब दिखेंगे।

लुक 

परिणीती ने अपनी शादी के लिए दुनिया से हट कर पिंक चूड़े को सेलेक्ट कर नया ट्रेंड सेट किया था। पंजाबी रीतिरिवाज को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस ने शादी के एक महीने बाद तक अपना चूड़ा पहना हुआ है।

पिंक चूड़ा 

परिणीती की शादी की खास बात ये रही कि उनके चूड़ा सेरमनी की रस्म दोनों छोटे भाइयों ने पूरी की। दोनों भाईओं ने अपनी बड़ी बहन को चूड़ा पहनाया।

भाई-बहन 

चूड़े की रस्म से पहले पूजा और ध्यान में बिजी दिख रही हैं परिणीती। एक्ट्रेस ने शादी की रस्मों को पूरे मन से पूरा किया।

पूजा

चूड़ा सेरेमनी के बाद कलीरों की रस्म करती परिणीती चोपड़ा, यहां एक्ट्रेस को अपनी सहेलियों और बहनों के साथ खुश देखा जा सकता है।

कलीरे की रस्म 

अपने छोटे से परिवार के साथ शादी वाली तस्वीरों के लिए पोज़ देती परिणीती चोपड़ा, देखिये कैसे उनके दोनों भाई ढाल बन कर खड़े हैं।

चोपड़ा परिवार