नवरात्री के पहले दिन सुगंधा मिश्रा ने फैंस को दी गुड न्यूज, बेबी बंप देखकर फैंस के बीच मचा हंगामा

Author : Afsana

फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने अपनी पहली प्रेगनेंसी की आज अनाउंसमेंट की है। सुगंधा ने सुंदर पोस्ट के साथ अपना बेबी बम्प  फ्लॉन्ट किया।

सुगंधा मिश्रा ने दी गुड न्यूज़ 

कपल ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें दोनों समुद्र के किनारे पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज 

फोटोज शेयर करते हुए सुगंधा मिश्रा ने कैप्शन में लिखा, अभी बेस्ट का आना बाकी है...हमारे नए एडिशन से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते! कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

लिखा प्यारा सा कैप्शन 

सुगंधा मिश्रा मैरून कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खुश लग रही हैं। वहीं, पिंक शर्ट और डेनिस जींस में संकेत बेहद अच्छे दिख रहे हैं।

कपल्स का लुक 

सुगंधा मिश्रा ने 26 अप्रैल, 2021 कॉमेडियन, एक्टर और डॉक्टर संकेत भोंसले से शादी की थी। शादी के पूरे दो साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटे हैं।

एक्साइटे हैं कपल्स

कॉमेडियन के अचानक इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है, जिसके बाद लोग आने वाले बेबी और कपल्स पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने बरसाया प्यार 

करियर की बात करे तो सुगंधा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार' की थर्ड रनर अप भी रह चुकी हैं।

करियर की शुरुआत