मकड़ी गर्ल श्वेता बासु प्रसाद का बदला लुक, देखिये तस्वीरें 

टीवी सीरियल कहानी घर - घर की  में अभिनय करने वाली श्वेता बासु प्रसाद अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। 

अभिनय में रूचि होने के कारण श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।  

श्वेता ने 'कहानी घर - घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे टीवी शो में काम किया है। 

 श्वेता बड़े पर्दे पर पहले शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में नज़र आई। इसके बाद उन्होंने 2002 में 'मकड़ी' फिल्म में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड भी मिला। 

श्वेता ने अपनी ज़िन्दगी में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। 

दरअसल श्वेता को साल 2014 में हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था, उन पर वैश्यावृत्ति का आरोप लगा था। 

गिरफ्तारी के बाद श्वेता को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।  

श्वेता ने साल 2018 में फिल्मकार रोहित मित्तल से शादी की। उनकी ये शादी सालभर भी नहीं टिकी और दोनों 2019 में अलग हो गए।