ये हैं मोहब्बतें फेम रुहानिका धवन ने 15 साल की उम्र में ही मुंबई में ख़रीदा घर 

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। रुहानिका ने फोटो के साथ ही एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।  

नए घर में रुहानिका अपने परिवार के साथ काफी खुश नज़र आ रही है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को दिया है। 

रुहानिका ने कहा कि वो अब और ज्यादा मेहनत करेंगी और अपने सारे सपने इसी तरह धीरे धीरे पूरा करेंगी।  

रुहानिका ने कहा कि उनकी मां ने उनके पैसे बहुत अच्छे से  मैनेज किए कि बहुत जल्द वह करीब दोगुने हो गए। जिस वजह से वह अपना 3 बीएचके फ्लैट खरीद पाई हैं।

रुहानिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो मिसेज कौशिक की पांच बहुएं से की थी। इसके बाद वह ये हैं मोहब्बतें से काफी मशहूर हुई। वो फिल्म घायल वन्स अगेन में भी देखी गयी हैं।

रुहानिका का कहना है कि वो अभी अपने नए घर में शिफ्ट नहीं होना चाहती है। वो अभी बोर्ड परीक्षा पर फोकस कर अच्छे मार्क्स लाना चाहती हैं।

रुहानिका ने अभी अपने एक्टिंग करियर से भी ब्रेक लिया हुआ है। उनका कहना है कि अभी वो फ़रवरी-मार्च में होने वाली बोर्ड की परीक्षा में बिजी हैं।