हीरा मंडी से लेकर पंचायत 3 तक, इन वेब सीरीज का 2024 में बेसब्री से रहेगा इंतजार

Author: Rohit Maurya

2024 में वैसे तो तमाम वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं लेकिन कुछ ऐसी हैं जिनका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

2024 की वेब सीरीज

रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर आ चुका है और ये सीरीज 19 जनवरी, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इंडियन पुलिस फोर्स

जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर वेब सीरीज पंचायत 3 का हाल ही में ऐलान किया गया है। 2024 में पंचायत 3 अमेजन प्राइम पर आएगी।

पंचायत 3

पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल स्टारर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की शूटिंग तो खत्म है। अब बस इंतजार है कि अमजेन प्राइम पर रिलीज डेट बताएगा।

मिर्जापुर 3

बॉबी देओल फिलहाल तो एनिमल में कमाल दिखा रहे हैं लेकिन लोग उनके निराला बाबा के अवतार को भी नहीं भूले हैं। एमएक्स प्लेयर पर आश्रम 4 के आने का इंतजार है।

आश्रम 4

हीरा मंडी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज है। इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख मुख्य भुमिकाओं में हैं।

हीरा मंडी