सुहाना खान से जाह्नवी कपूर तक ये बॉलीवुड स्टार किड्स लव अफेयर को लेकर बटोर रहे हैं सुर्खियां

Author: Simran Sharma

स्टार किड्स अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले ही डेटिंग लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें सुहाना खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक के नाम शामिल हैं। देखें लिस्ट। 

स्टार किड्स के अफेयर्स 

 सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के द कपूर्स के क्रिसमस ब्रंच में शामिल होने के बाद से ही अफवाहें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

सुहाना खान-अगस्त्य नंदा

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी करण कोठारी डेट कर ही है, जिनसे उनकी मुलाकात लॉस एंजिल्स में हुई थी। 

शनाया कपूर-करण कोठारी

जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया की भी डेटिंग की खबरें हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। 

 जाह्नवी कपूर-शिखर पहारिया 

ऐसी अफवाह है कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और 'गली बॉय' स्टार सिद्धांत चतुवेर्दी भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नव्या नवेली नंदा-सिद्धांत चतुवेर्दी

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है और अब दोनों जनवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

इरा खान-नुपुर शिखरे

हाल ही में आर्यन खान और नोरा फतेही की एक पार्टी से तस्वीरें वायरल हो गई थी जिससे दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई।  

नोरा फतेही-आर्यन खान

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

रोहन ठक्कर-अंशुला कपूर 

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शॉन ग्रेगोरे संग सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। 

आलिया कश्यप-शॉन ग्रेगोरे 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन लंदन बेस्ड एंटरप्रेन्योर वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। दोनों साथ में 2022 में स्पेन भी गए थे।

न्यासा देवगन-वेदांत महाजन