इकबाल खान से राजीव खंडेलवाल तक, साल 2000 के ये फेमस स्टार्स आज भी करते हैं दिलों पर राज 

Author: Simran Sharma

टीवी के सक्सेसफुल एक्टर अर्जुन बिजलानी को शो 'मिले जब हम तुम' में देखा गया था। वह कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। 

अर्जुन बिजलानी 

मोहित सहगल शो 'मिले जब हम तुम' में सम्राट का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुए थे। पिछली बार उन्हें शो 'नागिन 6' में देखा गया था। 

मोहित सहगल  

इकबाल ने शो 'कैसा ये प्यार है' में अंगद खन्ना का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। अभी वह 'न उम्र की सीमा हो' शो में नजर आ रहे हैं। 

इकबाल खान

हर्षद शो 'किस देश में है मेरा दिल' से लोगों का दिल जीतने के बाद अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं। 

हर्षद चोपड़ा 

 रोनित ने शो 'कसौटी जिंदगी की' में मिस्टर बजाज का किरदार निभाया था। वह कई फिल्मों और वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' में भी नजर आ चुके हैं।  

रोनित रॉय 

 'कसौटी जिंदगी की' शो में अनुराग बासु का किरदार निभाकर फेमस हुए सीजेन को पिछली बार शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में देखा गया था। 

सीजेन खान 

करन शो 'दिल मिल गए' में डॉक्टर अरमान मालिक का रोल कर फेमस हुए थे। वह कई फिल्मों और वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2' में नजर आए थे। 

 करन सिंह ग्रोवर 

 बरुन सोबती ने शो 'दिल मिल गए' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से घर-घर में खास पहचान बनाई है। इन दिनों वह ओटीटी में धमाल मचा रहे हैं। 

बरुन सोबती 

 'कुटुंब' शो से मशहूर हुए हितेन तेजवानी को हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में राम कपूर के भाई लखन कपूर के रोल में देखा गया था। 

हितेन तेजवानी 

करणवीर बोहरा ने शो 'शरारत' में जिया के बॉयफ्रेंड ध्रुव का रोल निभाया था। अब वह शो 'हम रहें ना रहें हम' में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं।

करणवीर बोहरा

राजीव शो 'कहीं तो होगा' से दर्शकों के पसंदीदा एक्टर बन गए थे। वह फिल्म 'टेबल नंबर 21' में नजर आए और एक टीवी चैट शो भी होस्ट कर चुके हैं। 

राजीव खंडेलवाल 

फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में नजर आ चुके करन वाही हाल ही में शो 'चन्ना मेरेया' में नियती फतनानी संग नजर आए। 

 करन वाही