'इमली' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक लीप के बाद खराब हुए ये सीरियल्स, दर्शक हुए बोर 

Author: Simran Sharma

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनव की मौत के बाद कहानी थोड़ी बोरिंग हो गई है। शो में कुछ समय पहले 6 साल का लीप आया था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

 'उडारिया' में मेकर्स कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बार-बार लीप का सहारा ले रहे हैं। इससे दर्शक बोर हो गए हैं।  

उडारिया

टीवी का हिट शो 'कुमकुम भाग्य' में अभि और प्रज्ञा की जोड़ी छाई हुई थी। फैंस प्राची और रणबीर के ट्रैक से बोर गए हैं। 

 कुमकुम भाग्य 

 'ये हैं चाहते' में कुछ समय पहले ही 20 साल का लीप आया था लेकिन लीप के बाद नई जोड़ी इतनी हिट नहीं रही। 

ये हैं चाहते 

 'इमली' में 20 साल के लीप के साथ मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा नजर आए। अब शो में एक और लीप आ गया है। 

इमली

 'गुम है किसी के प्यार में' 15 साल का लीप दर्शकों को रास नहीं आया। अब नई कास्ट सभी का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है।  

गुम है किसी के प्यार में

'ये हैं मोहब्बतें' की कहानी को भी कई बार ठीक करने की कोशिश में मेकर्स ने लीप का सहारा लिया था। 

ये हैं मोहब्बतें

 'पंड्या स्टोर' में भी कुछ समय पहले 15 साल का लीप आया है। नई कास्ट फैंस पर जादू नहीं चला पा रही है।

पंड्या स्टोर 

इस लिस्ट में 'बड़े अच्छे लगते हैं' भी शामिल है। लीप के बाद शिवांगी जोशी और रणदीप राय की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था। 

 बड़े अच्छे लगते हैं

पॉपुलर शो 'मीत' में आशी सिंह नजर आई लेकिन शो को आगे बढ़ाने के लिए अचानक लीप आया जो दर्शकों को रास नहीं आया। 

मीत