आलिया भट्ट ने तस्वीरों के जरिए पति रणबीर पर लुटाया प्यार, सास नीतू कपूर को नहीं दिया भाव

Author: Deepakshi Sharma

बॉलीवुड की सबसे खूबसूत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम शामिल होता है। उन्होंने एक बार फिर से खुद को बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया है।

बेस्ट एक्ट्रेस बनी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड

गुजरात में फिल्मफेयर अवॉर्ड रखा गया था, जिसमें आलिया भट्ट को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था।

फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने के बाद आलिया भट्ट ने एक पोस्ट अपनी फिल्म की टीम और पति रणबीर कपूर के साथ खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शेयर किया इमोशनल पोस्ट

एक फोटो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर कऱण जौहर को गले लगाते हुए दिखाई दी थी। फैंस उसे देखकर काफी खुश हुए थे।

करण जौहर को लगाया गले

वहीं, एक तस्वीर में आलिया भट्ट एक्ट्रेस अदाकारा शबाना आजमी के साथ दिखाई दी। तस्वीर में एक्ट्रेस ने शबाना आजमी का हाथ पकड़ा हुआ था।

शबाना आजमी का पकड़ा था हाथ

इसके अलावा एक तस्वीर में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। तस्वीर में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

गजब की केमिस्ट्री

एक तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी क्यूट सी स्माइल दिखाती हुई फैंस को नजर आईं। उस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी।

क्यूट सी स्माइल