व्लॉग बनाकर लोगों के बीच हिट हो रही हैं भारती सिंह-रुबीना दिलैक,

Author: Deepakshi Sharma

आजकल के टाइम में हमे ये ज्यादातर देखने को मिल रहा है कि कई टीवी सेलेब्स ऐसे हैं जोकि एक्टिंग और कॉमेडी करने के साथ-साथ अपना खुद को व्लॉग चला रहे हैं।

व्लॉग का चला रहा है जमाना

व्लॉग से छाए सेलेब्स

वैसे तो लिस्ट काफी लंबी है उन सितारों की जोकि व्लॉग बनाकर लोगों का फुल एंटरटेनमेंट अपने ही अंदाज में बेहद ही खास तरीके से कर रहे हैं। उन्हें लाखों में व्यूज तक मिले हुए हैं।

इस लिस्ट में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का ना्म सबसे पहले आता है। एक्ट्रेस अपनी बेटियों और पति के साथ बेहद ही खूबसूरत जर्नी अपने व्लॉग के जरिए लोगों को दिखाते हैं। उनके 1.1 मिलियन सबसक्राइबर्स हैं।

रुबीना दिलैक

इसके बाद बारी आती है कॉमेडियन भारती सिंह की। उनका भी अपना यूट्यूब चैनल है। भारती के चैनल का नाम एलओएल है। इस चैनल पर भारती के 4.88 मिलियन सबसक्राइबर्स हैं।

भारती सिंह

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी इस लिस्ट में शामिल है। जैस्ली नाम का एक यूट्यूब चैनल है, जिसे फैंस काफी पंसद करते हैं। उस चैनल के 507के सबसक्राइबर्स हैं।

जैस्मिन भसीन

टीवी की दुनिया में दीपिका कक्कड़ का नाम काफी फेमस है। टीवी की दुनिया से वो काफी दूर चल रही है, लेकिन अपने यूट्यूब चैनल के साथ वो लोगों से जुड़ी हुई है। उनके 3.8 मिलियन सबसक्राइबर्स हैं।

दीपिका कक्कड़

सीरियल नागिन से लोगों के दिलों पर राज करने वाली तेजस्वी प्रकाश का भी यूट्यूब चैनल है। उनके चैनल का नाम तेजस्वी प्रकाश ही रखा गया है। उनके 1.35 मिलियन सबसक्राइबर्स हैं।

तेजस्वी प्रकाश