जब सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से निकाले गए ये बड़े सितारे

Author: Rohit Maurya

अक्षय कुमार फिल्म भूल भुलैया 2 से नदारद दिखाई दिए थे। उनकी जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आए। 

अक्षय कुमार 

नुसरत भरूचा आयुष्ममान के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आई थीं। लेकिन अब उनकी जगह अनन्या पांडे होंगी।

नुसरत भरूचा

जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने कमाल कर दिया था लेकिन एक्टर को जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने रिप्लेस कर दिया था।

अरशद वारसी

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की हिट फिल्म थी बंटी और बबली। लेकिन इसके पार्ट 2 में अभिषेक बच्चन नहीं सैफ नजर आए थे।

अभिषेक बच्चन

काजल अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम में नजर आई थीं लेकिन वो सिंघम रिटर्न का हिस्सा नहीं थीं।

काजल अग्रवाल

अक्षय कुमार वेलकम 2 में नहीं थे। उनकी जगह जॉन अब्राहम को लिया गया था।

अक्षय कुमार

ओह माय गॉड 2 फिल्म में इस बार पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे, जबकि पहले पार्ट में परेश रावल नजर आए थे।  

परेश रावल