ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट सज-धज के पहुंचे दोस्त की शादी अटेंड करने, मराठी अंदाज़ में नज़र आये दोनों 

Author: Usha Shrivas

बिग बॉस 17 में नज़र आई ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। ऐश्वर्या अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई उसके बाद भी ये जोड़ी जल्दी शो से एविक्ट हो गई।

पॉपुलर जोड़ी

अब ऐश्वर्या और नील टीवी शोज से ब्रेक लेकर एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। हाल में वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों साथ छुट्टियां मना कर लौटे हैं। अब दोस्त की शादी में एन्जॉय कर रहे हैं।

शादी 

ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्त की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न नील के साथ उन्हें मराठी अंदाज़ में देखा जा सकता है।

लुक 

ऐश्वर्या ने ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की हुई है। गले में खूबसूरत चोकर और नाक में नथ में पहने नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक पसंद किया जा रहा है।

मराठी अंदाज़ 

दूसरी तरफ नील भट्ट ने भी पत्नी की साड़ी से मिलता जुलता हरा कुर्ता और हाथ में एक स्ट्रैप वाच पहनी हुई है। नील अपने गुड लुक्स के लिए पसंद किये जाते हैं।

नील का लुक 

नील और ऐश्वर्या टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पति पत्नी सई और विराट के किरदार में नज़र आ चुके हैं। अब दोनों को स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है।

ब्रेक टाइम