ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट की फिर हिट हुई जोड़ी, विक्की-अंकिता को दी कड़ी टक्कर

Author: Deepakshi Sharma

टीवी के सबसे फेमस कपल्स की लिस्ट में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट का नाम शामिल है। उन्हें बिग बॉस 17 के घर में लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

टीवी के फेमस कपल्स

नए कपल्स गोल्स

ऐश्वर्या और नील अपने फैंस को नए-नए कपल्स गोल्स देते हुए नजर आते हैं। फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियोज काफी ज्यादा पसंद आते हैं। फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद है।

ऐश्वर्या जब भी कोई तस्वीर शेयर करती है उसके अंदर नील भट्ट अपनी पत्नी पर जमकर प्यार बरसाते हुए दिखाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

जमकर बरसाया प्यार

ऐश्वया शर्मा औऱ नील भट्ट अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में व्हाइट कलर के आउटफिट पहने हुए काफी प्यारे और कमाल के लग रहे हैं। उनकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

व्हाइट कलर के आउटफिट में प्यारे

ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी कमाल की नजर आ रही हैं। उन्होंने फैंस का दिल फिर से जीत लिया है।

जोड़ी लगी काफी कमाल

अपनी नई तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगाने का काम कर दिया है। तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज मारते दिखे हैं।

इंटरनेट की दुनिया में आग

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हाल ही में अपने परिवार की शादी में खूब एंजॉय करते दिखें हैं। लगाता है कि एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो इसी से जुड़ी हुई है।

परिवार की शादी में मस्ती