ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रोका को तीन साल पूरे, एक्टर्स ने शेयर की ससुराल वालों के साथ तस्वीर

Author: Usha Shrivas

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने तीन साल पहले आज ही के दिन रोका सेरेमनी का अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था। एक्टर्स ने इस सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

रोका 

इस तस्वीर में एक्टर्स अपने दादा का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। रोका सेरेमनी के मौके पर नील को पारसी टोपी पहने देखा जा सकता है। वहीं ऐश्वर्या ने पैरट कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

दादा जी 

टीवी सीरियल के सेट पर मिले इन दोनों की प्यार की शुरुआत हुई थी। शो में पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले ये कब एक दूसरे के प्यार में डूब गए इन्हें खुद पता नहीं चला।

लव लाइफ 

दादी माँ का आशीर्वाद लेते दोनों एक्टर्स। इन्हें परिवार को राजी करने में ज्यादा वक़्त नहीं लगा। 

दादी जी 

ये भट्ट परिवार है। नील के पिता, उनकी बहन और उनकी माँ। परिवार को ऐश्वर्या बहू के रूप में बेहद पसंद आई थीं। 

नील परिवार 

रस्म के दौरान नील, पत्नी ऐश्वर्या को सहज महसूस करवाते हुए। दोनों के बीच गहरे प्यार को देखा जा सकता है।

रस्म 

ये ऐश्वर्या का परिवार है। इस तस्वीर में उनके भाई, माँ और पिता को बच्चों को आशीर्वाद देते देखा जा सकता है। 

ऐश्वर्या का परिवार 

ऐश्वर्या और नील हाल में बिग बॉस 17 में नज़र आये थे। इनका गेम भी ऑडियंस को पसंद आ रहा था। लेकिन बाकी कंटेस्टेंट के आगे ये अपना गेम खुल कर दिखा नहीं पाए और जल्दी ही एविक्ट हो गये।  

फिनाले